आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। कीवी में शरीर के लिए फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी स्वाद में हल्का खट्टा होता है, लेकिन सेहत के लिए इसके फायदे उतने ही ज्यादा होते हैं। कई बीमारियों में कीवी खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
⏩⏩जानें इसके फायदें
✅इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को बाहरी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनके शरीर के विकास में फायदा मिलता है और संक्रमण से बचाव होता है।
✅डायबिटीज में फायदेमंद कीवी
डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं। इससे उनका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
✅गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद कीवी
गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी बहुत फायदेमंद फल है। कीवी में फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चों में न्यूरल डिफेक्ट का खतरा कम होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें डिलीवरी के बाद कमजोरी और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।
✅पाचन और कब्ज के लिए फायदेमंद
कीवी खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे लोग जो कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है।
✅आंखों के लिए फायदेमंद कीवी
कीवी फल का सेवन करने से आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर काम करने वाले लोगों के लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है, ऐसे लोगों के आंख की रोशनी कमजोर होने का खतरा कम करने के लिए कीवी बहुत उपयोगी है। कीवी में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है।
⏩⏩ कीवी में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, प्लेटलेट्स को बढ़ाने और खून की कमी पूरा करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बीमारी या समस्या में कीवी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।