Site icon Khabribox

Health tips: इन उपायों से दूर करें शरीर में खून की कमी, डाइट में शामिल करें यह आहार, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। शरीर के सभी अंगों के ठीक से काम करने के लिए हीमोग्लोबिन बहुत जरूरी है, लेकिन जब शरीर को प्रोटीन, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते हैं तो हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। यह एक सामान्य समस्या है। कई मामलों में तो बच्चे या फिर वयस्क भी कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं में यह स्थिति बेहद ही गंभीर हो सकती है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो खून की कमी भी होने लगती है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर संतुलित आहार लिया जाए तो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। हीमोग्लोबिन की कमी से बचाव के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में अधिक लेना चाहिए और साथ ही विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन भी करना चाहिए।

👉🌟आइए जानें-

🌿पालक-

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पालक अच्‍छा विकल्‍प है। विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का सेवन शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरी करता है। आप इसे सब्जी या जूस के रूप में भी ले सकते हैं।

🍠चुकंदर-

चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है।

🍎सेब-

सेब एनीमिया में फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते हैं।

🍏अमरूद-

अमरूद खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। यह जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होता है। अपने हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आहार में अनार को भी शामिल कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने में मदद मिल सकती हैं।

🍅टमाटर-

टमाटर सलाद का स्‍वाद बढ़ाता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके लिए टमाटर का जूस, सूप पी सकते हैं। इसके अलावा सेब और टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

Exit mobile version