आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज हम बात कर रहे हैं नमक की। खाने में नमक स्वाद बढ़ाता है। लेकिन खाने के ऊपर से नमक डालना खतरनाक हो सकता है। अगर आपको भी खाने पर कच्चा नमक छिड़क कर खाने की आदत है तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपकी ये आदत आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। नमक एक ऐसा इंग्रेडिएंट है, जिसका सही मात्रा में सेवन करना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। नमक के सेवन में थोड़ी भी कमी या अधिकता सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
💊आइए जानें नमक से शरीर पर किस तरह का असर होता है-
🍚हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं-
पके खाने पर नमक छिड़ककर खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इसका कारण ये है कि, नमक पकने के बाद इसमें मौजूद आयरन को आसानी से पचाया जा सकता है, लेकिन कच्चे नमक को हमारा पाचन तंत्र पचा नहीं पाता। इससे हाइपरटेंशन यानी ब्लडप्रेशर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
🍚दिल के लिए खतरनाक-
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा मात्रा में भोजन में नमक लेना दिल के लिए बड़ा खतरा है। ज्यादा नमक के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे न केवल दिल कमजोर हो सकता है, बल्कि हार्टअटैक भी हो सकता है।
🍚स्ट्रोक का खतरा –
आजकल जंकफूड और रेडी टू ईट फूड पर हम ज्यादा निर्भर हैं, जिसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इस तरह के फूड का सेवन स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरे को बढ़ा सकता है।
🍚किडनी की समस्या –
ज्यादा नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है। इससे किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है औऱ किडनी की परेशानी हो जाती है।
🍚हड्डियां हो जाती हैं कमजोर-
खाने के ऊपर कच्चा नमक खाने की आदत से गुर्दे की पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां कमजोर होना) जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ था कि, नमक में सोडियम अधिक मात्रा में होता है। जो शरीर में ज्यादा मात्रा में होने के कारण शरीर में मौजूद कैल्शियम को भी कम करता है। इससे धीरे धीरे व्यक्ति की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं।

⚓रिसर्च में खुलासा-
यूरोपियन हार्ट जनरल में 11 जुलाई को एक नई रिसर्च पब्लिश हुई है। इसका कहना है कि खाने में ऊपर से नमक मिलाने वाले लोगों में मौत का खतरा, आम लोगों के मुकाबले 28% ज्यादा होता है। ये रिसर्च 5 लाख लोगों पर किए गए प्रयोग के आधार पर पब्लिश की गई है। वहीं इंग्लैंड के जर्नल ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ की एक रिसर्च में ये खुलासा हुआ था कि दुनिया में सबसे ज्यादा नमक खाने वाले लोग भारतीय ही हैं। जिसमें डॉक्टर्स का मानना है कि आम इंसान को एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। अगर आप खाने में ऊपर से नमक डालकर खाते हैं तो आपको हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।