Health tips: काफी दर्दकारक और असहज होती है टॉन्सिल होने पर स्थिति, जानें लक्षण व उपचार

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित आपको जानकारी बताएंगे। आज हम टॉन्सिल के लक्षणों की आपको जानकरी देंगे। टॉन्सिल गले का अहम हिस्सा है जो गले के दोनों तरफ स्थित होता है। टॉन्सिल का मुख्य काम शरीर का बाहरी संक्रमण से रक्षा करना है, लेकिन कई बार टॉन्सिल में संक्रमण हो जाता है जिसके कारण इसका आकार बढ़ने लगता है। टॉन्सिल में संक्रमण होने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में टॉन्सिलाइटिस कहते हैं।

📌📌टॉन्सिलाइटिस को टॉन्सिल बढ़ना, टॉन्सिल में इंफेक्शन होना आदि नाम से भी जाना जाता है। टॉन्सिलाइटिस होने पर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि सांस लेने में दिक्कत आना, खानपान की वस्तुओं को निगलने में तकलीफ होना और गले में दर्द आदि।

✅✅टॉन्सिल (टॉन्सिलाइटिस) के लक्षण

टॉन्सिलाइटिस के कई लक्षण होते हैं। इन लक्षणों की मदद से आपको इस बात का अंदाजा लग सकता है कि आपके टॉन्सिल का आकार बढ़ गया है। टॉन्सिलाइटिस के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

📌गले में सूजन होना
📌गले में दर्द होना
📌गले में खराश होना
📌बुखार होना
📌सांसों से बदबू आना
📌ठंड लगना
📌कान में दर्द होना
📌पेट में दर्द होना
📌सिर में दर्द होना
📌गर्दन में अकड़न होना
📌खाने पीने की वस्तुएं निगलने में परेशानी होना
📌जबड़े और गर्दन में लचीलापन आना
📌टॉन्सिल का लाल होना और सूजन आना
📌उल्टी होना
📌थकान होना
📌खांसी होना
📌सीने में परेशानी होना
📌मुंह खोलने में परेशानी होना

✅✅छोटे बच्चों में टॉन्सिलाइटिस होने पर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं:-

📌भूख कम लगना
📌चिड़चिड़ापन होना
📌मुंह से लार टपकना

✅✅अगर आप खुद में या अपने बच्चे में ऊपर दिए गए लक्षणों को देखते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

✅✅टॉन्सिल का इलाज

टॉन्सिलाइटिस का इलाज कई तरह से किया जाता है जिसमें घरेलू नुस्खे, दवाएं और सर्जरी आदि शामिल हैं। डॉक्टर इलाज के लिए कौन से माध्यम का चुनाव करते हैं यह पूरी तरह से टॉन्सिलाइटिस के प्रकार और गंभीरता एवं मरीज की उम्र, समग्र स्वास्थ्य और पहले से चल रही दूसरी दवाओं तथा एलर्जी आदि पर निर्भर करता है।

✅✅टॉन्सिल का घरेलू इलाज

अगर टॉन्सिलाइटिस ने गंभीर रूप नहीं लिया है तो कुछ घरेलू नुस्खों से उसका इलाज किया जा सकता है। टॉन्सिल के घरेलू उपचार में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

📌📌अदरक

अदरक में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं जो टॉन्सिलाइटिस में मददगार साबित हो सकते हैं। हल्का गर्म पानी में नींबू का रस और अदरक को पीसकर मिलाएं। उसके बाद, उस पानी से दिन में 2-4 बार गरारा करें। इसके अलावा, आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। यह भी टॉन्सिलाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

📌📌लहसुन

लहसुन में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो टॉन्सिलाइटिस के लक्षण जैसे कि गले में दर्द और सूजन जैसी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन की कलियों को पानी में डालकर उन्हें अच्छी तरह उबालें और फिर पानी हल्का ठंडा होने के बाद उससे गरारे करें।

📌📌दूध

दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करने से टॉन्सिल की प्रॉब्लम में मदद मिलती है। अगर आप टॉन्सिलाइटिस के लक्षणों से परेशान हैं तो दिन में या रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

📌📌सेंधा नमक

हल्का गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर उससे गरारे करने पर टॉन्सिलाइटिस में मदद मिलती है। सेंधा नमक को पानी में मिलाकर उसका गरारे करने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

📌📌सिरका

टॉन्सिलाइटिस की स्थिति में गले में इंफेक्शन हो जाते हैं। ऐसे में सेब का सिरका पानी में मिलाकर उससे गरारे करने पर गले में इन्फेक्शन के लक्षणों से राहत मिलती है।

📌📌शहद

हल्का गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर उसका सेवन करने से टॉन्सिल्स में बहुत आराम मिलता है। अगर आप टॉन्सिल में इंफेक्शन के कारण परेशान हैं तो आप इस घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं।

अस्वीकरण: टॉन्सिल्स होने पर डाॅक्टरों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए।