आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर के कई कार्य होते हैं जैसे खून और शरीर से हानिकारक और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालना। एंजाइम और पित्त का निर्माण करना। भोजन को पचाने में मदद करना। कई बार खानपान में गड़बड़ी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लिवर खराब होने लगता है। इसमें कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर भोजन में मौजूद पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स को अलग-अलग कर शरीर की जरूरत के अनुसार अंगों तक पहुंचाता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है।
आइए जानें-
हल्दी है फायदेमंद-
हल्दी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। यदि आपको लीवर से जुड़ी हुई कोई भी बीमारी या संक्रमण है तो आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। ये एक प्रकार कि औषिधि के रूप में काम करती है। जो लीवर को इन्फेक्शन से बचाती है। आप गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ हल्दी का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर है सेहत से भरपूर-
चुकंदर में बीटा केरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कि लीवर में डैमेज हुए कोशिकाओं को ठीक करने मे फायदेमंद होती है। इसके सेवन से लीवर साफ़ हो जाता है और सही से कार्य करने की क्षमता मिलती है। साथ ही साथ ये लीवर से जुड़े हुए कार्यो को भी ठीक करने में मदद करता है।
सेब का करें सेवन-
सेब का सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। वहीं ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी लाभदायक होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं। जो कि हमारे पाचन तंत्र को मजबूर रखते हैं। और लीवर के सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
लहसुन-
लहसुन की बात करें तो इसमें एलसिन नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो नेचुरल तरीके से लीवर को साफ़ रखने में मदद करता है। इसलिए आपको लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
एवोकाडो-
एवोकाडो की बात करें तो इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि लीवर को साफ़ रखने में काफी हद तक लाभदायक होते हैं। यदि आप एवोकाडो का रोजाना सेवन करते हैं तो ये लीवर को स्वस्थ बना कर रखता है।
ग्रीन टी-
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। वहीं ये लीवर से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करती है। ग्रीन टी के सेवन से शरीर में चर्बी कम हो जाती है। और ये लीवर को साफ़ रखने में लाभदायक साबित होती है।
ओटमील-
खानपान में अधिक फाइबर शामिल करने से लिवर भी हेल्दी रहता है। ओटमील खाएं, इसमें फाइबर अधिक होता है। शोध के अनुसार, ओटमील वजन घटाने और पेट के आस-पास जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है, जो लिवर की बीमारी से दूर रहने का एक अच्छा तरीका है।
ब्रोकली-
सब्जी खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। कई सब्जियां हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखती हैं। इन्हीं में से एक है ब्रोकली। आप इसे स्टीम्ड यानी भाप में भी पकाकर खा सकते हैं। चाहें तो इसे लहसुन के साथ रोस्ट करके भी खाने का मजा ले सकते हैं।
अखरोट-
अखरोट में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 होता है। यदि आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अखरोट का सेवन जरूर करें। एक शोध के अनुसार, वे लोग जो शराब और किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करते हैं, उनमें फैटी लिवर होने की समस्या काफी कम होती है।
कॉफी-
कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह खबर अच्छी हो सकती है। कॉफी लिवर को लाभ पहुंचा सकती है। अध्ययन के अनुसार, दिन में दो या तीन कप कॉफी पीने से आपका लिवर अत्यधिक शराब और अस्वस्थकर भोजन से हुए नुकसानों की क्षतिपूर्ति कर सकता है। कॉफी पीने से लिवर कैंसर के होने का खतरा भी कम होता है।
पानी-
लिवर को हेल्दी रखने का सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना। सोडा और स्पोर्ट ड्रिंक्स जैसे स्वीट ड्रिंक्स पीने की बजाय आप पानी पीने की आदत डालें। इससे आप काफी कैलोरी बचा सकते हैं।