Site icon Khabribox

Health tips: आंखो की रोशनी तेज‌ करती है यह सब्जियां, जानें फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। अपने खान-पान को सुधारकर आंखों की सेहत भी सुधारी जा सकती है। आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो आपकी आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं।

आइए जानें-

टमाटर होता है फायदेमंद-

टमाटर आंखों के लिए अच्छा होता है। टमाटर में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी का सेवन आंखों की रोशनी और बालों के ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं टमाटर में विटामिन ए और कॉपर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। टमाटर का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि इसकी चटनी,टमाटर का जूस, इसकी सब्जी आदि के रूप में कर सकते हैं।

गाजर है फायदेमंद-

आंखों की रोशनी को तेज रखने के लिए गाजर का सेवन लाभदायक होता है। गाजर में अनेकों महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं। जो आंखों की रोशनी को तेज रखते हैं। इसमें विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है इसी के साथ इसमें फाइबर,विटामिन के भी भरपूर मात्रा में होता है। आप गाजर का सेवन अनेकों प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि इसका सलाद, हल्वा, इसका जूस का भी सेवन रोजाना कर सकते हैं।

आंवला है फायदेमंद-

आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों में रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करती है। वहीं आंवले में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स को रोकने में काफी हद तक लाभदायक होता है। आंखों के लिए आंवले का सेवन बहुत अच्छा होता है। इसे आप अनेकों प्रकार से सेवन कर सकते हैं जैसे कि इसका मुरब्बा, इसका जूस, इसे सुखाकर कैंडी के रूप में आदि।

पालक है फायदेमंद-

पालक का सेवन आंखों के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही साथ हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है। ये विटामिन ए, विटामिन के,विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिसका रोजाना सेवन आंखों की रोशनी को तेज रखने में लाभदायक होता है। पालक का प्रयोग आप अनेकों प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि पालक की सब्जी, या इसको दाल में डाल के भी बनाया जा सकता है। पालक का जूस आदि ये आपकी रोशनी के साथ आपकी सेहत को भी लाभ पहुँचाएगा।

ब्रोकली है फायदेमंद-

ब्रोकली में सल्फोराफेन की भरपूर मात्रा होती है और इसमें विटामिन सी,विटामिन के,फोलेट और मैंगनीज की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आंखों की रोशनी को ठीक बनाए रखने के लिए आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है। इसकी सब्जी के रूप में आप इसे शामिल कर सकते हैं।

Exit mobile version