Site icon Khabribox

Health tips: तेजी से खून में बढ़ाने है प्लेटलेट्स, तो‌ अपनाएं यह घरेलू उपाय, जानें

आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में बताएंगे। एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य रूप से ब्लड में एक लाख पचास हजार से 4 लाख पचास हजार प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होते हैं। जब इनकी संख्या एक लाख पचास हजार से कम होती है तो ऐसा माना जाता है कि संबंधित व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो गई है। डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स की संख्या बड़ी तेजी से घटती है। ऐसे में अगर इनके कम होने को नियंत्रित न किया जाए तो स्थित गंभीर हो सकती है। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में कुछ आहार आपकी मदद कर सकते हैं। ये प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मददगार होते हैं।

🍲🍇🍅🍐🍏आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहारों के बारे मेें बताएंगे-

🍊🍊पपीता व‌ पपीते के पत्तों ‌का रस-

प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाने के लिए आप पपीते का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो पपीते के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी तेजी से मदद करता है। अगर आप कच्चे पत्ते इस्तेमाल न करना चाहें तो पत्तों को उबाल कर फिर इसका रस निकाल कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

🍎🍎अनार का रस-

अनार का सेवन भी प्लेटलेट्स काउंट्स बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। आप अनार को काटकर इसके दाने निकाल कर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर चाहें तो इन दानों का जूस निकाल कर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप जूस पीना पसंद करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जूस निकालने के बाद पंद्रह-बीस मिनट के अंदर ही इसका सेवन कर लें। वरना ये शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता हैं।

🍲🍲पालक-

दो कप पानी में 4 से 5 ताजा पालक के पत्तों को डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें आधा गिलास टमाटर मिला दें। इसे मिश्रण को दिन में तीन बार पिएं। इसके अलावा आप पालक का सेवन सूप, सलाद, स्‍मूदी या सब्‍जी के रूप में भी कर सकते हैं।

🍅🍅चुकंदर-

चुकंदर प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर होता है। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिया जाये तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही साथ इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं।

🍳🍞विटामिन B12 वाली चीजों का सेवन-

शरीर में विटामिन B12 की कम मात्रा भी प्लेटलेट्स को कम कर देती है। विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के लिए बहुत जरूरी होता है। NIH के अनुसार, 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन B12 की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 2.8 माइक्रोग्राम तक की आवश्यकता होती है। अंडा, बीफ, फिश आदि में प्रचुर मात्रा में विटामिन B12 मौजूद होता है। वहीं वेजिटेरियन फूड्स की बात करें तो बादाम मिल्क, सोया मिल्क आदि में यह विटामिन रहता है।

🌰🍆विटामिन C वाले फूड्स‌ का सेवन-

विटामिन C प्लेटलेट्स को सही ढंग से काम करने में मदद करता है और शरीर में आयरन एब्सॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है, जो प्लेटलेट्स के लिए एक और आवश्यक तत्व है। ब्रोकली, स्प्राउट्स, कीवी, ऑरेंज, अंगूर, लाल और हरी शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है।

🍖🍜विटामिन D वाले फूड्स का सेवन-

प्लेटलेट डिसऑर्डर सपोर्ट एसोसिएशन (PDSA) के अनुसार, प्लेटलेट्स के निर्माण करने वाले बोन मैरो के कार्य में विटामिन D की अहम भूमिका होती है। यूं तो सूरज की किरणों से विटामिन D मिल जाता है पर तमाम लोगों में इसकी कमी होती है। बता दें कि 19-70 साल के बीच के हर व्यक्ति को प्रतिदिन 15 माइक्रोग्राम विटामिन D की जरूरत होती है। एग योक, फैटी फिश, फिश लिवर ऑयल, मिल्क, योगर्ट आदि में विटामिन D पाया जाता है।

Exit mobile version