Site icon Khabribox

Health tips: दांतों की सड़न पर इस्तेमाल करें यह 4 चीजें, देंखे खुद असर

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। जिसमें आज हम दांतों से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दांतों में सड़न‌‌ से अगर‌ आप परेशान‌ है तो‌ इन घरेलू उपायों का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए जानें-

लौंग का तेल-

दिन में 2 से 3 बार लौंग का तेल (Clove Oil) इस्तेमाल करने पर कैविटी ठीक होने में मदद मिल सकती है। इस तेल के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की सड़न को दूर करने में कारगर हैं। रूई में लौंग का तेल डालकर कैविटी वाले दांत पर सीधे लगाया जा सकता है।

अमरूद के पत्ते-

एंटीमाक्रोबियल गुणों से भरपूर अमरूद के पत्तों को कैविटी दूर करने में अच्छा माना जाता है। इन पत्तों को आप माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। माउथवॉश बनाने के लिए अमरूद के पत्तों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पानी में उबाल लें। इस पानी को आप कुल्ला करने के काम में ले सकते हैं।

लहसुन-

मुंह की सेहत बनाए रखने और कैविटी से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है‌। लहसुन को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे रोजाना खाली पेट खाने पर फायदा मिलता है। इसके अलावा लहसुन को छोटे टुकड़ों में कूटकर कैविटी वाले दांत पर रखा भी जा सकता है।

अंडे का छिलका-

अगर आप अंडा खाते हैं तो दांतों की कैविटी को दूर करने के लिए अंडे से तैयार इस नुस्खे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अंडे का छिलका धोकर सुखा लें। इस छिलके को पीसकर पाउडर बनाएं और इसमें बेकिंग सोडा डालें‌। इस तैयार मिश्रण को कुछ देर दांतों पर घिसकर धो लें।

नोट: दांतों की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Exit mobile version