Site icon Khabribox

Health Tips: उत्तराखंड खानपान की खास पहचान व सेहतमंद झंगोरे की खीर, फायदें कर देंगे हैरान, पोषक तत्वों से भरपूर, जानें खास रेसिपी

आज स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी देंगे। आज हम बात कर रहे पहाड़ की लोकप्रिय झंगोरे की खीर की। झंगोरा की खीर उत्तराखंड की सबसे लोकप्रिय खीर है। सफेद दाने वाले झंगोरा को हिंदी में सांवा कहा जाता है। जिसे हम अक्सर व्रत के दौरान बनाते है। यह खीर कैलोरी, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व से भरपूर है। 

खास है फायदे

उत्तराखंडी खानपान की एक खास पहचान है झंगोरे की खीर। यह एक पौष्टिक मोटा अनाज है जो उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाता है और इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। झंगोरा उत्‍तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की महत्वपूर्ण परंपरागत फसलों में शामिल हैं। खरीफ में मंडुवा दूसरी और झंगोरा तीसरी मुख्य फसल है। यह पौष्टिकता से लबरेज रहती है। झंगोरे की खीर पोषक तत्वों से भरपूर, ग्लूटेन-फ्री और आसानी से पचने वाली होती है, जो फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होती है, जिससे पाचन सुधरता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह डायबिटीज और मोटापे के मरीजों के लिए भी एक स्वस्थ विकल्प है, क्योंकि यह वजन नियंत्रण में मदद करती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

 इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं।

पाचन के लिए अच्छा

फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

ग्लूटेन-फ्री

 यह ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जो इसे उन लोगों के लिए उपयुक्त बनाता है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है।

डायबिटीज और मोटापे में फायदेमंद

इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, और कम कैलोरी के कारण वजन घटाने में सहायक है।

ऊर्जा का स्रोत

यह शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में मेहनत करने वालों के लिए जरूरी है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

 कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाती है।

शरीर को गर्माहट दे
सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और थकान दूर होती है।

स्वस्थ विकल्प

 यह चीनी और मावा से बनी मिठाइयों का एक स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प है।

जानें इसे बनाने की रेसिपी

झंगोरे की खीर बनाने के लिए सबसे पहले झंगोरा को धोकर आधे घंटेभर पानी मे भिगो ले। तब तक दूध उबाल ने रखे । मध्यम आंच पर हिलाते हुए दूध को आधा होने दे। आधा होने के बाद दोष में झंगोरा, शक्कर, गुलाब जल, और बादाम डाले। 5 से 8 मिनट या खीर के गाढ़ा होने तक पकाए। खीर को इच्छानुसार गाढा या पतला रखे। बादाम के टुकडे से सजाकर परोसे। झंगोरा की खीर को अपने खाने के बाद मीठे में परोसे। आप इसको अपने व्रत के दिनों में भी बना सकते है।आप चिरौंजी ,केसर, काजू, कीसमीस भी डाल सकते है। गुलाब जल भी डाल सकते हैं। ध्‍यान रखें कि झंगोरे की खीर ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। वरना खीर ठंडी होने पर सख्त हो जाएगी।

Exit mobile version