Health tips: छोटे बच्चों के लिए जरूरी है विटामिन ई वाले आहार, डाइट में शामिल करें यह फूड्स

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। बच्चों को खिलाने के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी होते हैं। बच्चों के विकास में विटामिन ई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ई वाले आहारों के सेवन से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास भी बेहतर होता है और वो सेहतमंद भी रहते हैं। शरीर के साथ-साथ बच्चों के दिमाग के विकास के लिए भी विटामिन ई बहुत जरूरी है। ये विटामिन आपके बच्चों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे- कैंसर, हार्ट अटैक, मोतियाबिंद आदि से बचाता है। इसलिए अपने बच्चों को बचपन से ही विटामिन ई वाले फूड्स जरूर खिलाएं।

नवजात शिशु से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक, हर किसी के लिए विटामिन ई का सेवन जरूरी है।

1-3 साल की उम्र के बच्चों को 6 मिलीग्राम विटामिन ई रोजाना
4-8 साल की उम्र के बच्चों को 7 मिलीग्राम विटामिन ई रोजाना
9-13 साल की उम्र के बच्चों को 11 मिलीग्राम विटामिन ई रोजाना और
14 साल से बड़े बच्चों को 15 मिलीग्राम विटामिन ई की रोजाना जरूरत होती है।

विटामिन ई के लिए रोज खाएं ये फूड्स

मूंगफली

मूंगफली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है।‌मूंगफली विटामिन ई का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। मूंगफली को आप डाइट में शामिल कर विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं।

बादाम

बादाम को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है खासतौर पर ब्रेन के लिए, विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम शरीर को ताकत देने का काम करता है। विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। ये बीज डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए इन बीजों को आप दही, दलिया या सलाद में मिक्स कर खा सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। एवोकाडो में विटामिन ई के अलावा विटामिन सी भी पाया जाता है जिसे डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत और पाचन को बेहतर कर सकते हैं।

पालक

पालक में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही आयरन भी होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन ई की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में पालक का सूप या फिर पालक की सब्जी जरूर शामिल करें।

ब्रोकली को करें डाइट में शामिल

आजकल लोगों के बीच ब्रोकली का सेवन ज्यादा बढ़ गया है। खासतौर पर वो लोग इसका सेवन जरूर करते हैं जो कि फिटनेस फ्रीक हों। लेकिन क्या आपको पता है ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और प्रोटीन भी होता है। ब्रोकली को आप सलाद के रूप में या फिर सूप के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में आई विटामिन ई की कमी दूर होगी।