आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। व्हीटग्रास जूस बहुत हेल्दी होता है और इसका सेवन लोग हेल्दी रहने के लिए करते हैं। व्हीटग्रास के जूस को एक हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक और डाइजेशन बूस्ट करने वाले नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। व्हीटग्रास अंकुरित गेहूं के पौधे की पहली पत्तियां हैं, जिनका उपयोग खाने में और पेय के रूप में या सप्लीमेंट के तौर पर किया जाता है। व्हीटग्रास ट्रिटिकम ब्यूटीविम प्लांट से मिलने वाला फूड है। इसे सुपर शक्तिशाली फूड माना जाता है। आम तौर पर इसका ताजा रस पिया जाता है। इसे एक हेल्थ टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं।
⏩आइए जानें
✅एनीमिया के लिए
एनीमिया से बचाव में व्हीटग्रास जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे संबंधित एक रिसर्च में जिक्र मिलता है कि पौष्टिक डाइट का सेवन न करने से एनीमिया होता है। ऐसे में व्हीटग्रास में मौजूद मिनरल्स, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड समेत कई एंजाइम फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
✅मोटापा कम होता है
वजन कम करने के लिए भी व्हीटग्रास जूस का उपयोग किया जा सकता है। छोटे स्तर पर किए गए क्लिनिकल ट्रायल में इसे मोटापा कम करने में फायदेमंद पाया गया है। एक अन्य शोध में कहा गया है कि यंग व्हीटग्रास और अन्य क्लोरोफिल प्लांट वजन कम करने में प्रभावी और सुरक्षित होते हैं। ऐसे में वजन नियंत्रित करने में व्हीट ग्रास जूस लाभदायक साबित हो सकता है।
✅कोलेस्ट्रॉल
एक रिसर्च पेपर की मानें, तो व्हीटग्रास में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। शोध में बताया गया है उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर संबंधी समस्या यानी हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से जूझ रहे चूहों को व्हीटग्रास जूस देने के बाद मल के द्वारा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिली। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद कोलिन कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।
✅सूजन में कमी
सूजन कम करने के तरीकों में से एक व्हीटग्रास जूस भी है। बताया जाता है कि व्हीटग्रास में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है, जिससे सूजन कम हो सकती है। इस प्रभाव के कारण जोड़ों से संबंधित सूजन और दर्द दोनों को कम किया जा सकता है। यही नहीं, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से होने वाली सूजन को कम करने के लिए भी व्हीटग्रास जूस को जाना जाता है।
✅एलर्जी में राहत
एलर्जी को कम करने के लिए भी व्हीटग्रास जूस को फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च पेपर में लिखा है कि व्हीटग्रास जूस से एलर्जिक राइनाइटिस (नाक में होने वाली एलर्जी) के असर को कम किया जा सकता है। इसमें व्हीटग्रास में मौजूद क्लोरोफिल को फायदेमंद माना जाता है। साथ ही व्हीटग्रास जूस एमएसएम (MSM) सल्फर एलर्जी से राहत दिला सकता है।
✅ब्लड प्रेशर
व्हीटग्रास से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद क्लोरोफिल उच्च रक्तचाप को कम करता है। इसे ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका बताया गया है। व्हीटग्रास जूस को हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, सामान्य रक्तचाप वाले भी पी सकते हैं। दरअसल, इसे उच्च स्तर को कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
✅बालों के लिए
व्हीटग्रास का उपयोग बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर में जाकर अमीनो एसिड के रूप में टूटता है। ये अमीनो एसिड बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें जिंक भी होता है, जो बालों को पोषण देता है। यही नहीं, व्हीटग्रास जूस बालों को सफेद होने से भी बचा सकता है।