Site icon Khabribox

Health tips: खाना खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, कहीं आप तो नहीं करते यह गलती, जानें इसके नुकसान

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारें में आपको बताएंगे। स्वस्थ सेहत के लिए अच्छी लाइफस्टाइल बेहद जरुरी होती है। इसके लिए अच्छा खानपान बेहद जरुरी है। जिसमें आज हम सेहत से संबंधित आपको जानकारी देंगे। अक्सर हमें आदत होती है। जिससे हम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से रूकना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

जानें खाना खाने के कितने मिनट बाद पीएं पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक खाना खाने के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक  खाने को पचाने में तकरीबन 2 घंटे लगते हैं। इस बीच पानी पीने का असर डाइजेशन पर पड़ता है। जिस पर हमें खाना खाने के करीब 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए‌। साथ ही खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पी लें।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी खाद्य पदार्थों को बेहतर ढंग से पचाने और उनके पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। जब भोजन के दौरान अत्यधिक तरल पदार्थ ले लिया जाता है, तो इससे सूजन, अपच और यहां तक कि पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। भोजन से तुरंत पहले या बाद में पानी नहीं पीना चाहिए। पानी पाचक रसों को पतला कर देता है। खाने के कुछ देर बाद पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित कर सके। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकते हैं यह नुकसान

📌📌मोटापा बढ़ सकता है।
📌📌पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
📌📌पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
📌📌ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
📌📌थकान महसूस होती है।
📌📌नींद आने लगती है।

अस्वीकरण: यहाँ बताई गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई सूचना के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह ले।

Exit mobile version