अल्मोड़ा में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट, कल 07 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

अल्मोड़ा: भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कल 07 सितंबर, 2026 को जनपद में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़, जल भराव और मार्ग बंद होने जैसी आपदाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

आदेश जारी

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधिकारी अल्मोड़ा (अंशुल सिंह) ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) के तहत आदेश जारी किए हैं। कल 07 सितंबर, 2026 को अल्मोड़ा जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, और निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।