ग्यारह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई और शून्य से नीचे के तापमान पर आयोजित हुई हिम मैराथन, एक सौ पैंतीस लोगों ने किया प्रतिभाग

यहां ग्यारह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर और शून्य से नीचे के तापमान में हिम मैराथन आयोजित हुई । जिसमें एक सौ पैंतीस लोगों ने हिस्सा लिया ।

जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई हिम मैराथन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ग्यारह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर और शून्य से नीचे के तापमान में रविवार को आयोजित पहली हिम मैराथन में एक सौ 35 लोगों ने भाग लिया। यह मैराथन भद्रवाह-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित की गई। इसका आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने डोडा जिला प्रशासन और थल सेना के सहयोग से किया।

तीन श्रेणियां में विभाजित थी स्नो मैराथन

स्नो मैराथन में प्रमुख रूप से तीन श्रेणियां थीं जिसमें एक फुल मैराथन, जिसमें प्रतिभागियों को 25 किलोमीटर दौड़ना होता है, इसके अलावा हाफ मैराथन की दो किस्में (10 किमी और 5 किमी) होती हैं। मीडियाकर्मियों और नौसिखियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक किमी की दौड़ भी हुई। आयोजन के मुख्य सलाहकार उत्तम धर ने कहा, “यह अपनी तरह की पहली पहल है। इतना सुन्दर दर्शनीय स्थल कहाँ मिलेगा ? यह एक एड्रेनालाईन रश लाएगा। हमारे पास देश भर से 39 सहित 135 से अधिक प्रतिभागी हैं।

महिलाओं ने किया बढ़ चढ़कर प्रतिभाग

बता दें कि इसका उद्देश्य रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देना और जिले में पर्यटकों को आकर्षित करना था। तीन श्रेणियों में आयोजित की गई इस हिम मैराथन में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।