ऐतिहासिक क्षण: यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भगवत गीता और नाट्यशास्त्र हुआ शामिल, पीएम ने जताई खुशी, कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भगवद गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है।

हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताते हुए इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की। जिसमे लिखा कि दुनिया भर में फैले हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में गीता और नाट्यशास्त्र को शामिल किया जाना हमारी शाश्वत बुद्धिमत्ता और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता है। गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करती रहती है।