हिटमैन रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने पर रचा यह कीर्तिमान

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2024 जारी है। जिसमें बीते कल 14 अप्रैल यानि रविवार को दो दो मुकाबले खेले गये। जिसमें रात को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा दिया। आईपीएल 2024 के 29वें मैच में यह रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ 30 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के के सहारे अपनी फिफ्टी पूरी की। जिसमें उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले तथा दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज के नाम

🏏🏏1056 – क्रिस गेल
🏏🏏860 – कीरोन पोलार्ड
🏏🏏678 – आंद्रे रसेल
🏏🏏548 – कॉलिन मुनरो
🏏🏏500 – रोहित शर्मा