Holiday Calendar 2024: उत्तराखंड: सरकार ने नये साल 2024 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, देखें पूरी लिस्ट

साल 2023 समापन की ओर है। इसके साथ ही नये साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। नये साल को लेकर उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2024 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

अवकाश का कैलेंडर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सरकार ने कैलेंडर में ईगास-बग्वाल को भी शामिल किया है। सरकार ने कुल 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। इसके अलावा सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे।

♐♐सार्वजनिक अवकाशों की सूची

🔰🔰गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
🔰🔰महा शिवरात्रि – आठ मार्च
🔰🔰होलिका दहन- 24 मार्च
🔰🔰होली – 25 मार्च
🔰🔰गुड फ्राइडे – 29 मार्च
🔰🔰ईद-उल-फितर – 11 अप्रैल
🔰🔰डाॅ भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल
🔰🔰रामनवमी- 17 अप्रैल
🔰🔰महावीर जन्मदिवस – 21 अप्रैल
🔰🔰बुद्ध पूर्णिमा – 23 मई
🔰🔰ईद उल अजहा- 17 जून
🔰🔰हरेला – 16 जुलाई
🔰🔰मोहर्रम – 17 जुलाई
🔰🔰स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
🔰🔰रक्षा बंधन- 19 अगस्त
🔰🔰जन्माष्टमी- 26 अगस्त सितंबर
🔰🔰ईद उल मिलाद- 16 सितंबर
🔰🔰महात्मा गांधी जन्मदिवस – दो अक्टूबर
🔰🔰दशहरा – 12 अक्टूबर
🔰🔰महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 17 अक्टूबर
🔰🔰दीपावली- एक नवंबर
🔰🔰गोवर्द्धन पूजा – दो नवंबर
🔰🔰ईगास-बग्वाल – 12 नवंबर
🔰🔰गुरु नानक जन्मदिवस – 15 नवंबर
🔰🔰क्रिसमस – 25 दिसंबर

♐♐सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों अवकाश रहेगा

🔰🔰गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस- 17 जनवरी
🔰🔰चेटीचंद – नौ अप्रैल
🔰🔰विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
🔰🔰गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- छह दिसंबर