दुखद: ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) के प्रोफेसर डंबलडोर का 82 साल की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हाॅलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर हम आपके सामने आई है। हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है।

पत्नी ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांसे ली। इसकी जानकारी एक्टर की पत्नी और बेटे ने दी है। दिवंगत एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि, सर माइकल गैंबोन की मौत निमोनिया की बीमारी की वजह से हुई है। इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

फिल्मों के साथ थियेटरों में किया काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक सर माइकल ने ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर्स में भी उम्दा भूमिका निभाई है। एक्टर ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों में बेहतरीन काम किया है। हालांकि फैंस उन्हें ज्यादात्तर हैरी पॉटर के लिए काफी याद और पसंद करते हैं।