कन्या से लेकर मीन राशि वालों की राशिफल, जानें कैसा रहेगा स्वास्थ्य, कैरियर,और पारिवारिक जीवन

➡️कन्या राशिफल वर्ष 2023

कन्या राशि को सभी राशियों में सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करनेवाली राशि माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस राशि का प्रतिनिधित्व एक कन्या करती है। इस राशि के जातकों की खूबी है कि ये हर काम को खूबसूरती से पूरा करते हैं। इस राशि का जातक महिला हो या पुरुष, किसी बात को ये मन में दबकर रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना इनकी विशेषता होती है।

करियर

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी और आप इसको आगे बढ़ाते जाएंगे,राशि से सप्तम भाव में स्वग्रही बृहस्पति अप्रैल तक कुछ नया करने में आपके लिए सहायक होंगे, उसमे लाभ प्राप्त होगा। कुछ नए संपर्कों आपको लाभ मिलेगा। राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी। मई महीने के बाद व्यापार में नया सम्पर्क बनेगा। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह कन्या राशिफल वर्ष 2023
करियर

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी और आप इसको आगे बढ़ाते जाएंगे,राशि से सप्तम भाव में स्वग्रही बृहस्पति अप्रैल तक कुछ नया करने में आपके लिए सहायक होंगे, उसमे लाभ प्राप्त होगा। कुछ नए संपर्कों आपको लाभ मिलेगा। राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी। मई महीने के बाद व्यापार में नया सम्पर्क बनेगा। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर इस वर्ष स्थानांतरण हो सकता है।

परिवारिक जीवन

इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन देवगुरु बृहस्पति आपके लिए सहायक होंगे किंतु अप्रैल तक राशि से अष्टम भाव में राहु का अकेले गोचर संबंधों में कुछ कटुता भी दे सकता है इसलिए सामंजस्य बना कर रखना होगा। अप्रैल से बृहस्पति भी अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे स्थिति कुछ सही होगी। इस वर्ष मामा पक्ष से कुछ लाभ हो सकता है अगर कोई परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक उसके हल होने की संभावना बनती है ।

स्वास्थ्य

रोग भाव के स्वामी शनि 17 जनवरी के बाद अपनी स्वयं की राशि में गोचर करेंगे जिससे कोई पुरानी I स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। किंतु राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे राहु कुछ अचानक से होने वाली परेशानियां दे सकते हैं इसलिए सावधान भी रहना होगा। वैसे इस पूरे वर्ष में कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपके लिए नहीं बनेगी।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक जीवन में इस वर्ष कुछ सुधार की संभावना देखी जा रही है वैसे कन्या राशि के जातकों का आमदनी का स्तर हमेशा घटता बढ़ता रहता है इस वर्ष मदनी में कुछ नया इजाफा हो सकता है जो लोग शेयर मार्केट आदि बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा किसी पारिवारिक मामले के हल होने से आर्थिक लाभ की स्थिति नजर आ रही है।

परीक्षा प्रतियोगिता
परीक्षा प्रतियोगिता इस वर्ष की शुरुआत में शनि का गोचर छठे भाव में जाएगा जो कि पंचम के स्वामी हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ सूचना होगी। देव गुरु बृहस्पति भी अप्रैल तक आपके लिए बहुत सहायक होने वाले हैं जो छात्र विदेश से संबंधित शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सितंबर तक का समय योगकारक साबित होगा।

उपाय

वर्ष की शुरुआत भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करें साथ ही आप गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था कराएं।

➡️तुला राशिफल सम्वत 2080 वर्ष 2023-24

यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। तुला राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। यह जीवन में संतुलन को दर्शाता है तुला वाले जातक की सबसे महान खूबी यह होती है कि ये लोग किसी भी समस्या का हल तर्कसंगत और सरल तरीके से शीघ्र ही निकाल लेते हैं। इस गुण की वजह से ये जातक जब भी किसी चर्चा में शामिल होते हैं तो अपने ज्ञान की वजह से हर सवाल का जबाब देते हैं। लोगों की वाह-वाही ले जाते हैं। तुला वाले जातक खुले विचारों वाले, पर दूसरों की बातों में आने वाला, रचनात्मक, भावुक और ऊर्जावान होते हैं।

करियर

इस वर्ष शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा और शनि एक योगकारक ग्रह के रूप में आपके लिए सहायक बनेंगे। राहु और केतु का गोचर साझेदारी में किसी व्यवसाय को ना करने की सलाह देता है देव गुरु बृहस्पति कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से आपको बचाएंगे और अप्रैल के बाद आपके कार्य में कुछ नया होने का संकेत भी देते है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके नौकरी में बदलाव लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपकी नौकरी जा सकती है और उसके बाद आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो इस दौरान आपका किसी बढ़िया और अच्छी जगह स्थानांतरण भी हो सकता है।

परिवारिक जीवन

साल का प्रारंभ शनि की ढैया की समाप्ति से हो रहा है परिवारिक जीवन में चली आ रही मानसिक परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार इस वर्ष मिल सकता है जो जातक संतान के इच्छुक हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है किंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कभी कभी कुछ टकराव की स्थितियां भी बनेंगी यह स्थिति अप्रैल तक रहेगी अप्रैल के बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में या वर्ष कुछ बेहतर साबित होगा चली आ रही मानसिक परेशानियों से इस वर्ष छुटकारा मिलेगा। यदि उदर के रोगों से संबंधित कुछ परेशानियां हैं तो उनसे आपको इस वर्ष राहत मिलेगी। छठे भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके अच्छे स्वास्थ्य का संकेत करता है किंतु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं नियमित रूप से योगाभ्यास करें।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में यह वर्ष मिलाजुला फल देगा। यदि पीछे कहीं प्रॉपर्टी में कोई निवेश किया है तो इस वर्ष उससे लाभ मिल सकता है। जो लोग शेयर मार्केट का व्यवसाय करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा किंतु साझेदारी में कोई व्यवसाय ना करें इससे आर्थिक क्षति हो सकती है। अप्रैल से सितंबर के मध्य आमदनी में कुछ इजाफा होगा इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

परीक्षा प्रतियोगिता

परीक्षा प्रतियोगिता छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होने वाला है शनि का गोचर वर्ष की शुरुआत से ही आपके पांचवें भाव पर होगा इसके बाद की जो स्थितियां रहेंगी वह आपके लिए बेहतर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकते हैं अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति उनके लिए सहायक साबित होंगे।

उपाय

वर्ष के शुरुआत माता दुर्गा की उपासना आराधना और उनके दर्शन पूजन से करें, तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा शुक्रवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी का माना जाता है।

➡️वृश्चिक राशिफल सम्वत 2080 वर्ष 2023-24

देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण से वृश्चिक राशि के जातकों के मुख पर तेज होता है। ये लोग थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा खोजबीन करने वाला होता है। हर बात की तह तक जाना इनका स्वभाव होता है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से जिद्दी और तुरंत गुस्सा करने वाले होते हैं। यह भरोसेमंद दोस्त और वफादार जीवनसाथी साबित होते हैं। वृश्चिक राशि वाले पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना काम करते हैं।

करियर

वर्ष के शुरुआत से ही महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से पहले विचार करना आवश्यक होगा। 17 जनवरी के बाद शनि की ढैया प्रारंभ हो गई है वैसे या परेशान करने वाली नहीं है फिर भी निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे। पहले तो अप्रैल तक आपके पंचम भाव में और उसके बाद छठे भाव में देव गुरु बृहस्पति का गोचर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता प्रदान करेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं सफल होंगे।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरुआत से शनि का गोचर चौथे घर में होने से कुछ समस्याएं रहेंगी। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है उनका विशेष ध्यान रखें। अगर कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए टाल दें। संतान से संबंधित चिंताएं इस वर्ष दूर होंगी अगर उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ जाने अनजाने शत्रु आपको परेशान करते रहेंगे अप्रैल के बाद इसमें भी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के नजरिए यह वर्ष राहु और केतु के गोचर के कारण स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। शनि की ढैया भी मानसिक रूप से आपको वर्ष के प्रारंभ से ही कुछ परेशान करती रहेगी। अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस वर्ष उदर रोग से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही निरंतर योगा करते रहें जिससे कोई परेशानी बड़ा रूप ना लें।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में या वर्ष बेहतर साबित होने वाला है। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा इस वर्ष आपको मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी या मकान खरीदने का सोच रहे हैं तो स्वराशि के शनि आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस साल अचल संपत्ति में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं और आमदनी का स्तर भी बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं किंतु कहीं पर भी नया निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है।

परीक्षा-प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों के लिए अच्छा वर्ष साबित होगा। अगर किसी बड़े संस्थान में दाखिले का मन बना रहे हैं तो अप्रैल के पूर्व आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। शनि की ढैया कुछ मानसिक रूप से एकाग्रता में कमी लाएगी किंतु देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति को संभाले रहेंगे। आपको अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और अनावश्यक कार्यों में समय कम बिताने की सलाह दी जाती है।

➡️धनु राशिफल

सम्वत 2080 वर्ष 2023-24 वर्ष के शुरुआत में ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल गया जो एक सुखद संकेत है ।
धनु राशि के जातक विचारों से बहुत आजाद होते हैं। बुद्धिमान लोगों के प्रति यह लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक दिल से साफ और विश्वास योग्य होते हैं। कार्यक्षेत्र में यह लोग अच्छे अध्यापक और दार्शनिक साबित होते हैं। धनु राशि के जातक भविष्य को आशावादी नजरिए से देखते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती हैं और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं।

करियर

वर्ष के शुरुआत में ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा एक सुखद संकेत है। नया वर्ष नई उपलब्धि, नई उम्मीदों के लिए जाना जाएगा। इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी इस वर्ष आपको करियर के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यहां तक कि आप इतने भाग्यशाली होंगे कि आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अप्रैल तक कोई बड़ा कार्य होने का संकेत दे रहे हैं। अप्रैल के पश्चात् बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होने से आपको व्यापारिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

पारिवारिक जीवन

धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के प्रबल संकेत मिलते हैं। अगर नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर जो चिंताएं चल रही थी वह इस वर्ष दूर होंगी। माता-पिता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। अप्रैल तक संतान से संबंधित जो चिंताएं हैं वह अप्रैल के बाद दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना भी इस वर्ष बनती है।

स्वास्थ्य

इस वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने का अनुमान है। शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने से मानसिक चिंताएं दूर होंगी। जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किन्तु राहु का गोचर पंचम भाव में कुछ उदर संबंधित परेशानियां दे सकता है। अप्रैल के पश्चात इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, लेकिन खानपान में ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। योगाभ्यास करते रहें और यह आपके लिए बेहतर रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने से मानसिक सुख शांति बनी रहेगी।

परीक्षा प्रतियोगिता

प्रतियोगिता शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। एकाग्रता को भंग ना होने दें। पांचवें भाव में राहु का गोचर एकाग्रता को भंग करता है। अप्रैल में देवगुरु बृहस्पति जैसे ही आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे शिक्षा के मामलों में आशातीत सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। किसी उच्च संस्थानों में दाखिले का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है।

उपाय

वर्ष के शुरूआत भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला पहनाकर करें और हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहे। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।

उपाय

वर्ष के शुरुआत श्री हनुमान जी के पूजा दर्शन से करें और मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष भर करते हैं, शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे में जलाएं।

➡️मकर राशिफल

मकर राशिफल वर्ष मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो न्याय देवता हैं और इनको पाप ग्रह माना जाता है। मकर राशि के व्यक्ति काफी मेहनत, समर्पित और अनुशासन शील होते हैं। ये काफी निडर होते हैं और अच्छे कार्य कुशल माने जाते हैं क्योंकि हर चीज को मैनेज करना इनको आता है। यह बेहद महत्वकांक्षी होते हैं और जिसी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में कड़ी मेहनत से शीर्ष तक पहुंचते हैं। यह वक्त के काफी पांबद होते हैं और जिम्मेदार लोगों में इनका नाम शुमार होता है। कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर किसी की जिम्मेदारी को अच्छे से जानते हैं।

करियर

वर्ष की शुरुआत साढ़ेसाती के अंतिम चरण से हो रही है । 17 जनवरी को शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो गया है। आपके लिए अच्छा संकेत है उतरती हुई साढ़ेसाती आपको कैरियर में कुछ अच्छे संकेत देगी। यह वर्ष व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रहेगा। आपके व्यापार से उत्तम लाभ होगा, जितना निवेश करेंगे, उतना लाभ होगा। राहु और केतु आपकी नौकरी और व्यापार में कुछ बदलाव के संकेत दे रहे हैं पराक्रम भाव में बैठे हुए बृहस्पति भाग्य का भी साथ आपको देंगे लेकिन आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। अप्रैल के बाद आपको आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां सम्भव हो सकती हैं।स्वास्थ्य कष्ट संभव है ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। अप्रैल में जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होगा तो सुधार देखने को मिलेगा। आपकी राशि के स्वामी शनि अब आपकी मानसिक परेशानियों को कम करना चाहते हैं अगर कोई पुराना विवाद परिवार को लेकर चल रहा है तब उसके हल होने की संभावना इस वर्ष बनती है। इस वर्ष माता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं या आपके भाग्य वृद्धि में भी सहायक होगा।

स्वास्थ्य

साढ़ेसाती का अंतिम चरण मानसिक रूप से आपको स्वस्थ रखेगा। जो मानसिक परेशानियां पिछले वर्ष थी इस वर्ष उनसे छुटकारा मिलेगा। उचित आहार और पर्याप्त नींद लेना फायदेमंद होगा। मई में वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि तेज गति से दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं तो बड़ी मारियों से निजात मिलेगी। पेट से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं इसलिए खानपान में सावधानी बरतें।

आर्थिक स्थिति

शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे और आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आर्थिक लाभ होगा, संपत्ति की खरीद और बिक्री से लाभ होगा। जमीन खरीदकर अपना घर बनवाने का काम शुरू करवा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा लेकिन कोई भी कार्य साझेदारी में ना करें यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

परीक्षा-प्रतियोगिता

छात्रों के लिए यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा श्रेष्ठ साबित हो सकता है लेकिन अच्छी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत करें वरना सफलता मिलने में संदेह रहेगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि अगर कड़ी मेहनत की जाएगी तो उसका पूरा परिणाम आपको मिलेगा।

➡️कुंभ राशिफल सम्वत 2080 वर्ष 2023-24

आपकी राशि में 22 अप्रैल के बाद समय अवधि अधिक शुभता की ओर अपनी दिशा बदल देगी। कुंभ राशि के व्यक्ति को कभी भी भेड़चाल में चलना पसंद नहीं होता और न ही इनकी आदत होती है। इनको अपने काम में दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इस राशि का नकारात्मक पक्ष केवल यही है कि इनको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन समूह में एक अच्छे लीडर बनकर उभरते हैं। ये अपनी भावनाओं को जल्दी किसी के सामने साझा नहीं करते। इनको जो चीज अच्छी और उचित लगती है, उसके लिए यह अंतिम क्षण तक लड़ना पसंद करते हैं। यह बहुत दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं और मार्गदर्शक होते हैं।

करियर

इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों की आय में इजाफा हो सकता है। आप अनुशासित होकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नए व्यापारिक समझौते होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। वर्ष की शुरुआत में दशम भाव पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि से आपके व्यवसाय क्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। अपने व्यवसाय में मनोवांछित सफलता पाने के लिए आपको अपने वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक रूप से लेना होगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उनको पदोन्नति मिलने में बाधाएं और समस्यां आएंगी। आपको अपनी नौकरी में शांत और ठन्डे दिमाग से धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। आपकी राशि में 22 अप्रैल के बाद समय अवधि अधिक शुभता की ओर अपनी दिशा बदल देगी। सप्तम भाव में बृहस्पति और शनि की संयुक्त दृष्टि से व्यवसायियों को अपेक्षित लाभ मिल सकता है। आपको काम के क्षेत्र में अपने साथी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में स्थित बृहस्पति आपके परिवार में किसी नये सदस्य के जुड़ने का संकेत दे रहा है। यह नया सदस्य आपके विवाह या बच्चे के जन्म के रूप में हो सकता है। आपके परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा क्योंकि सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना जन्म होगी। तीसरे भाव में राहु आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का कारक होगा। इस वर्ष की शुरुआत संतान के लिए शुभ है और द्वितीय भाव में स्थित बृहस्पति आपके बच्चों की प्रगति को बढ़ावा देगा। आपके बच्चे अपने समर्पित कार्य के बल पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। किंतु शनि की दृष्टि सातवें भाव पर रहेगी इसलिए जीवन साथी के साथ संबंधों में तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां मिल सकती हैं।

परीक्षा प्रतियोगिता

परीक्षा प्रतियोगिता छात्रों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से कुछ अधिक परिश्रम करने वाला साबित होगा। राशि पर गोचर कर रहे शनि ऐसा संकेत देते हैं शनि की दृष्टि तीसरे भाव पर होगी जहां पर अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा इसलिए जितना मेहनत करेंगे उसका अपेक्षित परिणाम आपको मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस वर्ष सफलता की संभावनाएं बनेंगी किंतु परिश्रम अधिक करना होगा।

उपाय

आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं इसलिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जलाते रहें। शनिवार के दिन चीटियों को मीठा आटा डालने से आपकी समस्याएं दूर होंगी शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ यदि संभव हो तो अवश्य करें। भोजन में उड़द की दाल, चना दाल और काली मिर्च का उपयोग करें।

➡️मीन राशि

मीन राशि सम्वत 2080 वर्ष 2023-24 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो गई है। मी एक द्विस्वभाव राशि है। मीन राशि वाले जातक अक्सर अस्थिर चित्तवृत्ति वाले होते हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव कल्पनाशील होता है। मानवता के होते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण बुद्धिमान व विवेकवान होते हैं। कार्य को बड़े ही सोच-विचार करने के उपरांत करते हैं। हर कार्य को श्रेष्ठतर रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से अक्सर अपने निर्णयों में परिवर्तन करते रहते हैं। नैतिक रूप से संपन्न होने के कारण उच्च नैतिकता वाले होते हैं।

करियर

इस वर्ष करियर के मामले में सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपकी राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 17 जनवरी 2023 से शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो गई है। इसलिए कार्य क्षेत्र में अब निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपके लिए सहायक रहेंगे। इसके पश्चात कुछ व्यवसायिक परेशानियां आ सकती हैं, जो लोग विदेश से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष लाभदायक साबित होगा। शनि का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में विदेश से संबंधित कुछ अच्छे लाभ करा सकता है।लेकिन सावधानी रखनी होगी अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोग इस वर्ष अगर नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत् हैं उन्हें सफलता मिल सकती है लेकिन यह समय अप्रैल तक ही अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन

वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक परिवारिक जीवन शांतिप्रिय बना रहेगा। शनि की साढ़ेसाती समय-समय पर कुछ परिवारिक समस्याएं भी दे सकती है। कुछ पारिवारिक संपत्ति के मामले में विवाद भी हो सकते हैं। अप्रैल के बाद यह विवाद सुलझने की संभावना बनेगी। परिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा मानसिक अशांति का कारण बनेगा। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी साथ ही जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनके लिए अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य

वर्ष के प्रारंभ मैं शनि की साढ़ेसाती का आगमन कुछ मानसिक परेशानियां देगा। देवगुरु बृहस्पति का गोचर अप्रैल तक आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेगा। अप्रैल के बाद कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको हो सकती हैं। उदर रोग छाती से संबंधित रोग और दांतो से संबंधित परेशानी हो सकती है। निरंतर योगाभ्यास और खानपान को नियमित रखें जिससे परेशानी से बचे रहेंगे। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के मामले में या वर्ष मिला-जुला फल देगा।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में अप्रैल तक का समय खर्चे वाला साबित होगा। शनि का बारहवें भाव में गोचर वैसे तो कुछ अनावश्यक खर्च का संकेत नहीं करता, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे बने रहेंगे जो आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण होगा और आमदनी के भी साधन बढ़ेंगे। कहीं पर कोई भी निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा इस वर्ष नुकसान उठाना पड़ सकता है।

परीक्षा-प्रतियोगिता

छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अप्रैल तक कोई सुखद परिणाम मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती यह संकेत करती है कि पढ़ाई में परिश्रम अधिक करना होगा। किंतु परिश्रम का पूरा परिणाम आपको इस वर्ष मिलेगा ।

उपाय

बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में पानी में गुड़ डालकर जल डाले तथा उनका पूजन करें। बृहस्पतिवार के दिन श्री राम जी की स्तुति करना विशेष लाभदायक रहेगा। शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।