क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 27 फरवरी को इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में आज न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। साथ ही इंग्लैंड को जीत के लिए 160 का लक्ष्य मिला और इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया।
इंग्लैंड ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 160 का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मुकाबले में इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम मैच जीत जाएगी, लेकिन इंग्लैंड के बैटर विल जैक्स और रेहान अहमद ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। सुपर-8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद 2 अंक का नुकसान हुआ और इस टीम के अभी 3 अंक ही हैं। वहीं पाकिस्तान के अभी एक अंक हैं। पाकिस्तान को अब श्रीलंका केे खिलाफ मैच खेलना है और सलमान आगा की टीम ने श्रीलंका को हरा दिया तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जिस टीम का रन रेट ज्यादा होगा वही सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
इंग्लैंड टीम
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड टीम
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।