क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 01 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से हुआ। भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हराकर 10 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है। साल 2016 में इसी वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था। आज भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
इंडिया ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने आज रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 195 रन बनाये। इसके जवाब में भारत ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। अब भारत का टी20 विश्व कप में अगला मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा। अब भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से इंग्लैंड से भिड़ेगी।
मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ