ICC T20 विश्व कप 2026: भारत की एतिहासिक जीत, इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्वकप के फाइनल में बनाई जगह, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुआ है। जिसमें आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल की विजेता टीम भारत न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। 

इंडिया ने दर्ज‌ की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने उनके सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 20 ओवर में 7 ओवर में 253 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। वह शतक से चूक गए। इसके साथ ही संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में प्रवेश किया था जिसमें 2007 और 2024 में भारत ने खिताब अपने नाम किया था। भारत ने सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी (89 रन) की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम  निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। अब भारत का रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में सामना होगा।भारत और इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। 2022 में भारतीय टीम को हार मिली थी, वहीं 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था।

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड टीम

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।