आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को इतने रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हो गया है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का हुआ फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर, रविवार को न्यूजीलैंड टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का फाइनल मैच दुबई में खेला गया। जिसमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया और खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन ही बना पाई।

रचा इतिहास

इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले लगातार 10 मैच हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने खिताब अपने नाम कर नया इतिहास रच दिया।