देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है।
दो जवान शहीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि आज मंगलवार को यहां के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि सेना का एक गश्ती दल अपनी रूटीन पेट्रोलिंग पर था। तभी भट्टल इलाके में धमाका हुआ। जिसमें एक अधिकारी समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। जिसमें सेना के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।