आईआईटी रुड़की का 175वां स्थापना दिवस आज , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी बधाई

रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का आज 175वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आईआईटी रुड़की अनुसंधान में सबसे आगे है और देश व क्षेत्र के विकास में योगदान देता रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के 175वें स्थापना दिवस समारोह में स्मारक डाक टिकट, सिक्का और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने आईआईटी रुड़की को 175 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रचने पर बधाई दी। संस्थान शिक्षा में उत्कृष्टता का वैश्विक स्तर प्राप्त करने और अपने इनोवेटिव रिसर्च से सस्टेनेबल और समतापूर्ण समाज बनाने में प्रयासरत रहा है।

इन्होंने कहा

डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे ने कहा कि आईआईटी रुड़की प्रौद्योगिकी शिक्षा और समाज के विकास में योगदान देने वाला सुप्रतिष्ठित संस्थान है। आईआईटी के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा कि कहा कि आईआईटी रुड़की पिछले 175 वर्षों से देश की सेवा में लगा है।