मार्च का महीना अंतिम दिनों में है। जिसमें गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में तेजी से इजाफा होगा। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इस साल गर्मी का मौसम सामान्य से रहेगा अधिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक ने कोंकण और गोवा क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र स्थिति की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के हालिया अपडेट में, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आगे और हीटवेव का अलर्ट है। IMD के अनुसार, अल नीनो के कारण इस साल गर्मी का मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है।
लू पड़ने से बढ़ेगी गर्मी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएमडी के अनुसार, आज से 29 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, आज और 28 मार्च को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में लू की स्थिति अधिक बनेगी। इसके अलावा 29 मार्च के दौरान गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में गर्म रातें रहने की संभावना है।