जरूरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देशभर में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच सांसद हरिद्वार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हरिद्वार से महोत्सव पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने अफसरों से कहा कि 20 सितम्बर तक हर विद्यालय और महाविद्यालय से न्यूनतम 10 प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाए। महोत्सव का आयोजन 21 सितम्बर से न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर होगा। प्रतियोगिताओं में अंडर-17 और 17 प्लस कैटेगरी के महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर 20 सितम्बर तक पूरी की जा सकती है।