जरूरी खबर: अगले साल से बंद हो जाएगा बीएड, नोटिफिकेशन जारी

टीचर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अगले साल से भारत में बीएड के कोर्स बंद होने जा रहे हैं।

यह कोर्स होंगे बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी एनसीटीई ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। बताया गया है कि अगले साल से चार साल के बीए-बीएड और बीएससी बीएड को बंद हो रहें है। उसकी जगह अब एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई शिक्षा नीति के तहत नए टीचर्स तैयार किये जायेंगे। साथ ही साथ पूरा का पूरा सिलेबस चेंज कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक बताया गया है कि अभी चार साल वाले बीए-बीएड और बीएससी-बीएड के कोर्स बंद किये गए हैं। हालांकि, दो साल वाले बीएड कोर्स अभी जारी रहेंगे। जो 2030 तक जारी रहेगा।

नए कोर्स के लिए आवेदन जरूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल से आईटीईपी लागू किया जाएगा। इसके लिए सारे शिक्षण संस्थानों को एनसीटीई की वेबसाइट पर जाकर नए कोर्स के लिए आवेदन देना होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च है।