युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) का आयोजन होने वाला है।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड जारी
यह परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र जारी होने को लेकर तिथि की जानकारी ट्वीट के जरिये दी है। जिसमें बताया कि परीक्षा सिटी स्लिप 5 मई को जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड मई माह के दूसरे सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।