देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जेईई मेंस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
जनवरी में होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी करने और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ही एग्जाम के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। एनटीए ने बीटेक/ बीई परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in पर उपलब्ध कराया है। वहीं 24 जनवरी से यह परीक्षा शुरू हो जाएगा, जो कि 1 फरवरी, 2023 के मध्य तक आयोजित किए जाएंगे।
देखें वेबसाइट
इसके लिए कैंडिडेट्स 30 नवंबर, 2023 तक पहले सत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।