जरूरी खबर: यूजीसी नेट 2024 की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म, इस दिन होगी परीक्षा


जरूरी खबर सामने आई है। यूजीसी नेट 2024 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इसकी परीक्षा इसी माह आयोजित होगी।

18 जून को होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, (यूजीसी नेट) 2024 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 18 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। जिसमें  यूजीसी नेट परीक्षा 42 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि 41 विषयों की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in, nta.ac.in