जरूरी अपडेट: SSC ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, CGL, CHSL और GD समेत कई भर्तियों की बदली तारीखें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026-27 भर्ती चक्र के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

नया शेड्यूल जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए शेड्यूल में आयोग ने CGL, CHSL, और GD कांस्टेबल जैसी कई बड़ी परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तारीखों को अपडेट किया है।
संशोधित कैलेंडर के अनुसार, Combined Graduate Level (CGL) 2026 की आधिकारिक अधिसूचना 31 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।
• ​आवेदन की अवधि: 31 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक।
• ​परीक्षा (Tier-1): मई से जून 2026 के बीच आयोजित होगी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए यह सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है।

CHSL और अन्य बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल

​आयोग ने CHSL (10+2) और MTS जैसी परीक्षाओं के लिए भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। CHSL 2026‌ का नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2026 को आएगा और आवेदन 31 मई तक किए जा सकेंगे। इसकी टियर-1 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच संभावित है।
MTS और हवलदार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती का विज्ञापन 30 जून 2026 को जारी होगा। GD कांस्टेबल 2027 में अर्धसैनिक बलों (CAPFs) में सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को आएगा, जिसकी परीक्षा जनवरी-मार्च 2027 में होगी। कैलेंडर में दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर (SI), स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’, और जूनियर इंजीनियर (JE) जैसी परीक्षाओं के शेड्यूल को भी अपडेट किया गया है।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक पोर्टल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।