जरूरी अपडेट: क्वारब में अब 06 मार्च से 20 मार्च तक रात में बंद रहेगा यातायात, यह रहेगा विकल्प मार्ग

जरूरी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में हो रहे भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

डीएम ने जारी किए आदेश

जानकारी के अनुसार इससे पहले प्रशासन की ओर से पांच मार्च तक रात के समय वाहनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में डीएम आलोक कुमार पांडेय की ओर से इसके लिए फिर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अब 20 मार्च तक अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर रात के समय वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
📌📌अब आज 06 मार्च से 20 मार्च तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक एनएच पर वाहन नहीं चलेंगे।

विकल्प मार्ग

इस दौरान विकल्प के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक- मोटरमार्ग और खैरना- रानीखेत-मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।