देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल शनिवार (20 जून) को पहली बार ‘भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह’ का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथलेटिक्स के दिग्गजों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस पहले पुरस्कार समारोह में कुल 10 श्रेणियों को शामिल किया गया था। इनमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट के अलावा सर्वश्रेष्ठ कोच, सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ और ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल रहीं।
किया गया सम्मानित
इस एतिहासिक समारोह में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को साल 2025 का ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट’ चुना गया। वहीं, 3000 मीटर स्टीपलचेज की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पारुल चौधरी ने ‘सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट’ का खिताब अपने नाम किया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और महान धाविका पीटी उषा को खेल में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुरबचन सिंह रंधावा (पूर्व डेकाथलीट और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता), बहादुर सिंह चौहान (राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच), अंजू बॉबी जॉर्ज (विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लंबी कूद एथलीट) को भी सम्मानित किया गया।