IND vs AUS: पहले ODI में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, नहीं चला RO-KO का बल्ला, सीरीज में 1-0 की बढ़त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो गई है।

आज के मैच के नतीजे

जिसमें आज रविवार 19 अक्टूबर को पहला मैच पर्थ में खेला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। डीएलएस मेथड की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। ये मैच बारिश के कारण 26-26 ओवर का हुआ। रिपोर्ट्स की ओर से भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 8 रन बनाए। विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन बनाए। 19 रन नितीश रेड्डी ने बनाए।

भारतीय टीम

 रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।