क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से खेला जा रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया। आज भारत के चौथे दिन की शुरुआत शानदार हो रही है। आज चौथे दिन टीम इंडिया बाकी के सात विकेट लेकर मैच को आज ही खत्म करने की कोशिश करेगी।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
इसके साथ ही बीते कल खेले गए मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने छह शतक लगाए हैं।
भारत की टीम
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद
आस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क