IND vs AUS U-19: कप्तानी पारी से चमके हल्द्वानी के लक्ष्य राय, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमाया शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के होनहार क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

जताई खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। जिसमें कप्तान लक्ष्य राय ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को एकतरफा जीत दिलाई। हल्द्वानी के लाल के शानदार प्रदर्शन पर खेल‌ प्रेमियों ने खुशी जताई है।
​255 रनों का लक्ष्य

​मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे 49.3 ओवरों में 254 रनों पर ढेर हो गई। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य राय चंदानी और आर्यवीर सहवाग की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। लक्ष्य राय ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेलते हुए 106 गेंदों में 9 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। जिसमें भारत ने महज 41.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 255 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार शतकीय पारी और बेहतरीन कप्तानी के लिए लक्ष्य राय चंदानी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
• ​लक्ष्य राय चंदानी: 110* रन (106 गेंद)
• ​कुशाग्र ओझा: 45 रन
• ​रजत बघेल: 44 रन
• ​आर्यवीर सहवाग: 34 रन