देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल-ईरान के बीच युद्ध होने की आशंका और भी बढ़ गई है। इजरायल में बढ़ते तनाव और बड़े युद्ध की आशंका के बीच तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
गैरजरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच भारत ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी है। कि वह गैरजरूरी यात्रा से बचे और सुरक्षित ठिकानों के पास रहे। भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है, “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहने की सलाह दी जाती है। दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। आपातकालीन स्थिति में, कृपया निम्नलिखित टेलीफोन नंबरों पर दूतावास की 24×7 हेल्पलाइन से संपर्क करें: +972543278392 या +972547520711।”