देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2025 जारी की है। जिसमें भारत का स्थान जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
भारत तीसरे स्थान पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित Lowy Institute ने अपनी वार्षिक Asia Power Index 2025 जारी की हैं। एशिया की सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक ताकत का विश्लेषण इस रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की ताकतवर देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं केवल अमेरिका और चीन को सुपर पावर श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका अभी भी नंबर-1 है। दूसरे नंबर पर चीन है। वहीं पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। वह टॉप-15 की सूची से भी बाहर हो गया है। पाकिस्तान 16वें नंबर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने एक बड़ी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।