India Vs Sri Lanka: इस दिन से होगा भारत-श्रीलंका की T20I और वनडे सीरीज का आगाज, जारी हुआ शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अब भारत को श्रीलंका दौरे पर जाना है। भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी। जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

खेले जाएंगे इतने मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का भी ऐलान हो गया है। यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी।

टीम का ऐलान

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

देखें भारत-श्रीलंका का शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच: 27 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले, शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार
  • दूसरा टी20 मैच: 28 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले, शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार
  • तीसरा टी20 मैच: 30 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले, शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार
  • पहला वनडे मैच: 2 अगस्त को आरपीआईसी, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे भारतीय समयानुसार
  • दूसरा वनडे मैच: 4 अगस्त को आरपीआईसी, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे भारतीय समयानुसार
  • तीसरा वनडे मैच: 7 अगस्त को आरपीआईसी, कोलंबो, दोपहर 2.30 बजे भारतीय समयानुसार