भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक काश पटेल बनें FBI के 9वें निदेशक, भागवत गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक काश पटेल ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नौवें निदेशक के रूप में शपथ ली।

ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टोफर रे के बाद नौवें एफबीआई निदेशक के रूप में अमेरिकी सीनेट द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद काश पटेल को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन में शपथ दिलाई। उन्होंने बीते कल शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भगवद गीता पर शपथ ली। इस मौके पर शपथ के बाद उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी सपने को जी रहे हैं और कहा कि एक भारतीय सबसे महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। ऐसा कहीं और नहीं हो सकता है।