विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में भारत के लक्ष्य सेन टॉप 10
खिलाड़ियों में शामिल

भारत के  लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में पहुंच गए हैं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन 2022 के उप-विजेता लक्ष्‍य ने रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया। जबकि पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 12वें और साई प्रणीत 19वें स्थान पर हैं।

विक्टर एक्सलसेन ने अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा

विक्टर एक्सलसेन ने अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा है। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु 7वें स्थान पर हैं, जबकि सायना नेहवाल 23वें स्थान पर खिसक गई हैं। पुरुष डबल्‍स रैंकिंग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

महिला डबल्‍स में  त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने लगाई छलांग

महिला डबल्‍स में, त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी 12 स्थान की छलांग लगाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 34वें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान के नुकसान के साथ 20वें स्‍थान पर आ गई है।