भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता गोल्डन स्पाइक मीट 2025 का खिताब, फेंका इतने मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल करते हुए इतिहास रच दिया है।

जीता यह खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन स्पाइक मीट 2025 का खिताब जीता है। नीरज‌ चोपड़ा ने 24 जून को हुए इस मुकाबले में 85.29 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकते हुए यह कमाल किया है। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस डायमंड लीग जीतने के महज चार दिन बाद यह इतिहास रचा है।

नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स सबकॉन्टिनेन्टल टूर के गोल्ड स्तर का टूर्नामेंट था। जिसमें 9 एथलीटों ने प्रतिभाग किया। नीरज चोपड़ा ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सीधे खिताब अपने नाम कर लिया। नीरज चोपड़ा ने इस सत्र में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा की अगली प्रतियोगिता अब एनसी क्लासिक होगी। जिसकी मेजबानी वह 5 जुलाई को बेंगलुरु में कर रहे हैं।