आज 25 नवंबर है। आज से महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाली हर तरह की हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे समाप्त करने के लिए कार्रवाई करना है।
16 दिवसीय अवधि तक होते हैं शैक्षिक कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिवस 1981 से हर वर्ष 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है। जिससे महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़े। साथ ही समावेशी रूप से मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि हो सके। आज 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सरकारें, नागरिक समाज संगठन, संयुक्त राष्ट्र और अन्य साझेदार मिलकर लिंग आधारित हिंसा सक्रियता के 16 दिनों के सम्मान में बैठकें आयोजित करती है। इसके साथ ही शैक्षिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
10 दिसंबर को होता है समापन
यह अंतर्राष्ट्रीय अभियान हर साल चलाया जाता है, जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (25 नवंबर) से लेकर मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) तक चलता है।