योनेक्स गैंवार्ड जर्मन ओपन के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन के साथ होगा। लक्ष्य की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
एचएस प्रोनोय को हराकर पहुंचे सेमी फाइनल में:
उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य का क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला एचएस प्रोनोय से हुआ। लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रोनोय को 21-15 और 21-16 के अंतर से परास्त कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इससे पूर्व उन्होंने वर्ल्ड के पांचवें नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग को मात दी थी।
डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन से होगा फाइनल मुकाबला:
अब सेमीफाइल में वह डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन को टक्कर देंगे। अक्सेल्सन ने क्वार्टर फाइनल में भारत के ही श्रीकांत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है।
खेल प्रेमियों में खुशी की लहर:
लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक समेत गृह जनपद के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।