अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए अल्मोड़ा पुलिस की अनूठी पहल, योग दिवस पर लिया नियमित अभ्यास का संकल्प

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली, थाना, पुलिस लाइन एवं फायर स्टेशनों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

योग दिवस पर किया योगाभ्यास

योग दिवस पर पुलिस कार्मिकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने का संदेश दिया गया। इस साथ ही पुलिस कर्मियों ने नियमित योग अपनाने एवं स्वस्थ, संतुलित तथा तनावमुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।