विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल की अपील पर IOC अध्यक्ष ने दिया यह बयान, जानें क्या कहा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक के कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पंहुची विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि वह आवश्यक वजन मानक, जो कि 50 किलोग्राम है, को पूरा नहीं कर सकीं।

समापन से पहले आएगा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोग्य करार देने के बाद भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगट ने CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील की। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। इस मामले में आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन का जो भी फैसला होगा उसका पालन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने शुक्रवार को घोषणा की कि विनेश फोगाट मामले में फैसला ओलंपिक के समापन से पहले लिया जाएगा।

CAS क्या है

कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट Court of Arbitration for Sport (CAS) दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। यह (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स) संस्थान 1984 में स्थापित हुआ था और इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में स्थित है। इसके फैसले अनिवार्य होते हैं और इसे खेल की सर्वोच्च न्यायिक संस्था माना जाता है।