आज के समय में बाजार में एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन की धमक है। युवाओं में इनका काफी क्रेज है। जिसमे एक बड़ा ब्रांड एप्पल है। जिसका युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है।
शानदार कीमत में फोन लांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब Apple ने अपना न्यू स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत भी बेहद शानदार है। जिसका नाम iPhone 16e है। iPhone 16e की कीमत US में 599 डॉलर (लगभग 49,500 रुपये) से शुरू होती है, जो इसके बेस 128GB वैरिएंट के लिए है। वहीं भारत में, हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16e मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है। साथ ही नए iPhone 16e के लिए प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे, जबकि डिलीवरी 28 फरवरी से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ने खुद की Modem Chip C1 को अनवील कर दिया है।