आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन की शुरूवात हो चुकी है । और भारत के शिखर धवन नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं । उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है ।
3 करोड़ रुपए का फायदा
शिखर धवन का रिकॉर्ड टी20 में शानदार प्रदर्शन रहा है । वह 300 पारियों में 8775 रन बना चुके हैं । जिसमें वह 2 शतक और 63 शतक लगा चुके हैं । उनकी स्ट्राइक रेट 125 का है । बता दें कि शिखर धवन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्होंने खरीदने के लिए पंजाब किंग्स, दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अच्छी होड़ लगी थी । लेकिन वह पंजाब के साथ जुड़ गए ।
बता दें कि पिछले सीजन में उन्हें2 5.2 करोड़ रुपए मिले थे । यानी उन्हें लगभग 3 करोड़ रुपए का फायदा मिला है ।