IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, जानें महेंद्र सिंह धोनी IPL 2024 खेलेंगे या नहीं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अगले साल आईपीएल 2024 का आगाज होगा।

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, महेन्द्र सिंह धोनी भी खेलेंगे आईपीएल 2024

वही आईपीएल 2024 सीजन की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए एमएस धोनी को रिटेन कर लिया है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, सिमरनजीत सिंह, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, मिशेल सेंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, निशांत सिंधु, शेख रशीद ,अजय मंडल शामिल हैं।

रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रीटोरियस, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमिसन, सिसांडा मेगाला और अंबाती रायुडू शामिल हैं।